बेदई की बहू डॉ. पुष्पा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
हाथरस, जून 5 -- बेदई की बहू डॉ. पुष्पा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर -(A) बेदई की बहू डॉ. पुष्पा बनीं असिस्टेंट प्रोफेसरसादाबाद। क्षेत्र के गांव बेदई के वशिष्ठ-बैंदेल परिवार की पुत्रवधु डॉ. पुष्पा शर्मा का राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) परीक्षा-2023 के घोषित परिणाम में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में हर्ष का माहौल है। डॉ. पुष्पा वर्तमान में राजस्थान के टोंक नगर परिषद में विधि अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति डॉ. अभिषेक शर्मा जिला उपभोक्ता आयोग, टोंक में सदस्य (जिला जज कैडर) के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. पुष्पा शर्मा ने नौ बार यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा चार बार जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए चयनित हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.