गोड्डा, मई 13 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। स्थानीय बेथेल मिशन स्कूल में मदर्स डे के अवसर पर भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर कक्षा चार तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। यह भी पढ़ें- नृत्य प्रस्तुत कर मनाया मदर्स डे कार्यक्रम की प्रस्तुतियाँ इसके पश्चात नर्सरी के बच्चों द्वारा आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं एलकेजी, यूकेजी, कक्षा एक, दो, तीन एवं चार के विद्यार्थियों ने मां को समर्पित समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया। कुछ बच्चों ने मां के महत्व पर अपने सुंदर वक्तव्य भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया...