चाईबासा, फरवरी 19 -- जगन्नाथपुर। टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से नोवामुंडी प्रखंड के दूधविला पंचायत अंतर्गत बेतेरकिया गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की मलेरिया, शुगर (मधुमेह), ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य बीमारियों की जांच की गई। शिविर के दौरान गांव के अधिकतम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के उपरांत आवश्यक परामर्श दिया तथा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविरों से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को काफी लाभ मिलता है। मौके पर पंचायत की मुखिया मुखिया पूर्ति, गौड़ सेवा संघ प्रखंड अध्यक्ष पाप्पु गौड़, मिलु पूर्ति सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.