बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया। पुलिस रविवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामले के 19 अभियुक्तों को गिरफ्तार की है। इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में चार वारंटी समेत 19 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से नौ की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। बीते 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई में 116 लीटर 370 मिली लीटर शराब, दो पिस्टल व सात कारतूस जब्त की गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन में वाहन चालकों से दो लाख 11 हजार रुपये जुर्माना वसूल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.