मोतिहारी, मार्च 22 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ढेकहां फकीरा टोला वार्ड 14 में पुलिस ने छापेमारी कर एक चोरी की बाइक बरामद की है। इस दौरान चोरी की बाइक रखनेवाले सुभाष प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में प्रशिक्षु दारोगा सुभाष कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। कहा गया है कि सूचना मिली थी कि ढेकहां फकीरा टोला के सुभाष प्रसाद चोरी की बाइक रखा है। इसके आधार पर परिक्ष्यमान डीएसपी सह मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। भौतिक सत्यापन के दौरान बाइक का चेचिस नंबर घिसा हुआ मिला। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच करने पर मिला कि फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर बाइक में लगाया गया है। बरामद बाइक के इंजन नंबर से उसका रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर जब उसके संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.