बगहा, मार्च 2 -- बेतिया,निज संवाददाता । समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही अपने 14 स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू करने जा रहा है। लंबे समय से उठ रही मांग के बाद वाणिज्य विभाग ने इस दिशा में पहल की है और इसके लिए प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस परियोजना के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजेश कुमार के नेतृत्व में इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की गई है। फिलहाल समस्तीपुर मंडल के किसी भी स्टेशन पर डिजिटल लॉकर उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन के समय में अंतर होने पर अपना सामान लेकर स्टेशन परिसर में इधर-उधर घूमना पड़ता है। खासकर उन स्टेशनों पर समस्या अधिक होती है, जहां कई रूट की ट्रेनें आती-जाती हैं और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के पास सामान रखने का सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.