मोतिहारी, जुलाई 31 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्वी चंपारण जिले में बेतिया राज की 7194.56 एकड़ सरकारी जमीन को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला ले लिया है। शुक्रवार को इस जमीन का गजट प्रकाशन कर दिया गया। अब इस जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को सिर्फ 60 दिन का समय दिया गया है। तय समय में वैध कागज नहीं दिखाने पर जमीन सीधे सरकार के कब्जे में चली जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: जीएमसीएच की भूमि पर अतिक्रमणबाजार मूल्यांकन समिति का गठन आठ सदस्यीय समिति तय करेगी कीमत: प्रशासन ने जमीन का बाजार मूल्यांकन करने के लिए 8 सदस्यीय बाजार मूल्यांकन समिति का भी गठन कर दिया है। इस समिति में डीएम, एडीएम राजस्व, जिला अवर निबंधक, नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, संबंधित भूमि सुधार उप समाहर्ता, संबंधित सीओ, संबंधित अवर निबंधक को कमेटी मे...