बेतिया राज की जमीन खाली करें, 400 लोगों को नोटिस से हड़कंप; अंचल कार्यालय में जुटे सैकड़ों लोग
नगर प्रतिनिधि, मई 23 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतियाा राज की जमीन बसे लोगों को प्रशासन ने दूसरी जगह जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया है। प्रशासन की तरफ से दूसरी बाार नोटिस आने के बाद यहां हड़कंप मचा हुआ है। अंचल बगहा-एक की ओर से जारी नोटिस के विरोध में शनिवार को मझौवा गांव के सैकड़ों ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने अंचल प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे वर्षों से बेतिया राज की जमीन पर बसे हुए हैं और अब अचानक जमीन खाली करने का नोटिस देकर उन्हें बेघर करने की कोशिश की जा रही है। मझौवा के लोगों का कहना है कि उनके पूर्वज कई दशकों से उसे जमीन पर काबिज हैं। जमीन पर उनका आवास अवस्थित है। अब अचानक उन्हें जमीन खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया है। गौरतलब हो कि अंचल प्रशासन की ओर से मझौवा गांव के करीब 400 ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.