बगहा, मार्च 27 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता। बेतिया के विभिन्न थाने की पुलिस टीम ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने इसकी जानकारी दी है । उन्होंने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से छह की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। गैर जमानतीय आठ वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस ने इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही पिछले 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में 74 लीटर 640 मिलीलीटर शराब, टेंपो के दो बैट्री व दो बाइक जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से एक लाख 86 हजार रुपये...