बेतिया में जमीन रजिस्ट्री में खेल होगा खत्म,सड़क बदलकर नहीं बचा सकेंगे स्टांप ड्यूटी, जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
बगहा, अगस्त 7 -- बेतिया।बेतिया प्रतिनिधि पश्चिम चंपारण समेत पूरे बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान होने वाली हेराफेरी और राजस्व चोरी पर जल्द ही प्रभावी रोक लगने वाली है। निबंधन विभाग भूमि मूल्यांकन की नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। नई दरें लागू होते ही शहर और गांव दोनों क्षेत्रों में जमीन के मूल्यांकन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएगी। इसके बाद निबंधन के दौरान सड़क या भूमि की श्रेणी बदलकर कम स्टांप शुल्क पर रजिस्ट्री कराना आसान नहीं होगा。
वर्तमान व्यवस्था की कमी वर्तमान व्यवस्था में प्रधान सड़क, मुख्य सड़क और ब्रांच सड़क के आधार पर अलग-अलग दरें होने के कारण कई मामलों में बहुमूल्य जमीन को कम मूल्य वाली श्रेणी में दिखाकर निबंधन कराया जाता रहा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान होता था। नई व्यवस्था इसी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.