बगहा, अप्रैल 2 -- मझौलिया,एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरनवा रेलवे गुमटी के आगे रेल गाड़ी की ठोकर से एक महिला की मौत हुई। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि शव की पहचान मुफसिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी वार्ड 04 निवासी मोहन ठाकुर की पत्नी शारदा देवी (58) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार के अहले सुबह की है।घटना की जानकारी मझौलिया थानाध्यक्ष को रेलवे के सूत्रों से मिली तब जाकर पुलिस हरकत में आयी। बताते चले कि महोदीपुर पंचायत क्षेत्र में अवस्थित रेलवे ट्रैक के पोल नंबर 204 और 206 मरनवा रेलवे गुमटी के आगे एक महिला का शव पड़ा था। जिसका चेहरा पर जख्म और खून का निशान पाया गया। महिला रंगीन साड़ी ब्लाउज और हाथ मे चूड़ी पहनी हुई थी। मझौलिया पुलिस तत्काल हरक्क्त में आयी और वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए शव को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.