बगहा, अप्रैल 29 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। अयोध्या से विगत 23 अप्रैल को देश के शहरों से होकर बेतिया पहुंची जानकी रथ यात्रा का विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों तथा अन्य लोगों के द्वारा स्वागत किया गया। इस रथ के पहुंचने के पहले ही बेतिया के आईटीआई मैदान में श्रद्धालु जमा होने लगे थे।आईटीआई परिसर में पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं ने रथ की पहुंचते ही उसकी श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना की। इस रथ में राम जानकी परिवार की प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा जिसके दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। रथ के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इस रथ में रामेश्वरम से लाया गया पत्थर भी रखा गया है। राम जानकी परिवार का दर्शन करने और नहीं डूबने वाले पत्थर की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्सुकता देखी गई। रमन गुप्ता ने ...