बेतिया गोल्ड लूटकांड का वैशाली-समस्तीपुर कनेक्शन, छापेमारी में एसटीएफ ने 4 को उठाया
हाजीपुर, नवम्बर 20 -- हाजीपुर/महनार, हि.टी। बेतिया के सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में दिनदहाड़े हुई करीब 35 करोड़ रुपये के गहने की लूट के तार वैशाली से जुड़ गए हैं। बेतिया के चर्चित सोना लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत पांच अपराधियों के महनार के होने की जानकारी मिल रही है। बिहार एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात महनार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मास्टर माइंड समेत दो अपराधियों के परिजनों को हिरासत में लिया। दोनों को पूछताछ के लिए बेतिया पुलिस टीम अपने साथ ले गई। यह कार्रवाई हसनपुर उत्तरी पंचायत के पासवान टोला में की गई। इस संबंध में बताया जाता है कि 18 नवंबर 2026 को बेतिया के सुप्रिया रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े करोड़ों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण और नकदी लूट ली थी। इस बड़ी वारदात में वैशाली और सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.