मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन पर सीट विवाद को लेकर बेतिया के इंजीनियर और उनके छोटे भाई को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में रेल पुलिस ने शुक्रवार देर रात दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों को पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के बहुआरा से दबोचा गया। गिरफ्तार गोइंद कुमार उर्फ मुन्ना कुमार और सुमंत कुमार चचेरे भाई हैं। दोनों अघोरिया बाजार इलाके में किराए के मकान में रहते थे। रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।रेल पुलिस ने बताया कि बीते बुधवार को मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर (63309) की सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ था। इसमें बेतिया के बाड़ी टोला निवासी इंजीनियर प्रमोद कुमार और उनके छोटे भाई संजय कुमार को चाकू से गोदकर जख्मी कर दिया गया था। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.