मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सुगौली-वाल्मीकिनगर रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत 09 किमी लंबे बेतिया-कुमारबाग नव-दोहरीकृत रेलखंड का मंगलवार को 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल सफल रहा। मुख्य संरक्षा आयुक्त (रेलवे) गुरु प्रकाश ने डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा व निर्माण विभाग की टीम के साथ रेलखंड का निरीक्षण करने के साथ इलेक्ट्रिफाइड इंजन से स्पीड ट्रायल भी किया। जल्द इस लाइन पर परिचालन शुरू हो सकेगा। इधर, स्पीड ट्रायल और एनआई वर्क को लेकर मंगलवार को भी वंदे भारत समेत 11 एक्सप्रेस ट्रेनें बदले रूट से चलीं। इस कारण पांच ट्रेन की रफ्तार भी बाधित हुई। 19038 अवध एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज, 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज, 26501 वंदे भारत एक्सप्रेस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.