धनबाद, जून 23 -- ट्रेन से गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को आरपीएफ की टीम ने दबोचा। पकड़ा गया आरोपी कृष्णा कुमार बिहार पश्चिमी चंपारण (बेतिया) पुरुषोत्तम मधुरी गौरीपुर का रहने वाला है। वह कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस से गांजा लेकर फतेहपुर जा रहा था। छापेमारी के दौरान उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। कृष्णा के पास से आरपीएफ ने तीन पिट्ठू बैग जब्त किया। तीनों बैग में 18 पैकेट में भरा 18 किलो 280 ग्राम गांजा था। गांजा की अनुमानित कीमत नौ लाख 14 हजार रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पूछताछ में कृष्णा ने कबूल किया कि वह अपने गांव के लाल कुमार और रोहित कुमार के साथ गांजा लेकर फतेहपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- छापेमारी में साढ़े 14 लाख रुपए मूल्य का 29 किलो गांजा बरामद फरार आरोपियों ने भी अपना बैग कृष्णा को दे दिया था। क...