गोरखपुर, जून 3 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेतियाहाता स्थित आवास विकास कॉलोनी के प्रभावित परिवारों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर दर्द बयां किया। मुख्यमंत्री ने आवंटियों की दिक्कतों को सुनने के बाद भरोसा दिया कि परिषद और प्रशासन के अधिकारी बैठक कर सकारात्मक समाधान निकालेंगे। किसी भी आवंटी का हित प्रभावित नहीं होगा। आवंटियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने जिस जमीन पर अपना स्वामित्व स्पष्ट नहीं था, उसी पर मकानों का निर्माण कर आवंटन कर दिया। किसी तरह का विवाद का सामना न करना पड़े इसलिए सरकारी संस्था सोचकर आवंटियों ने आवास आवंटित कराए और अब ठीक उलटा हो गया। यह भी पढ़ें- सीएम ने सुनी फरियाद, दबंगों पर सख्ती के निर्देश आवास विकास परिषद ने ही उन्हें छल लिया। बेतियाहाता आवास विकास कालोनी में ...