बगहा, मार्च 15 -- मैनाटाड़(प.च.)। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे मानपुर थाने के बिरंची तीन गांव के सरेह में शनिवार को बाघ देख किसान उल्टे पांव भागे। गन्ने के खेत में निकौनी कर रहे शिबू कुंडू, रवींद्र मजूमदार, संजीत कुमार, शंभू दास व सबीरण दास ने बाघ को मक्के के खेत में घुसते देखा। बाघ शंभू दास के मक्के के खेत में घुस रहा था। मक्के के खेत में ही मन्ना घास काट रहे थे, लेकिन बाघ ने उन्हें नहीं देखा। गुर्राने की आवाज पर सबने बाघ को देखा और भागकर गांव में पहुंच लोगों को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग की टीम बाघ के पगमार्क की जांच कर रही है। रेंजर हिमांशु कुमार ने बताया कि सूचना पर टीम भेजी गई है। पगमार्क की जांच के साथ वनकर्मी क्षेत्र में गश्ती कर रहे हैं। लोगों से सरेह की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।किसान शिबू कुंडू, रवीन्द्र मजूमदा...