नैनीताल, अप्रैल 23 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट बाजार में गुरुवार को एसडीएम मोनिका ने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) केंद्रों पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान पांच सीएससी केंद्रों में अनियमितताएं पाए जाने पर विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।जांच में एक केंद्र निर्धारित स्थान बेतालघाट के बजाय अन्य बाजार क्षेत्र में संचालित होता मिला। इसके अलावा कई केंद्रों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं थी, जबकि कुछ केंद्र अन्य व्यक्तियों के नाम पर संचालित होते पाए गए। एसडीएम ने बताया कि इन अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। छापेमारी के बाद एसडीएम और तहसीलदार भुवन चंद्र भंडारी ने लेहड़ा-बेतालघाट क्षेत्र में खनन पट्टों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पट्टा संचालकों को सीमा पिलरों के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए...