बेतालघाट में लिखित आदेश के बिना भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार, अफसर लौटे
नैनीताल, जून 18 -- बेतालघाट, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बहाली और सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों की भूख हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस आंदोलन को एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का व्यापक समर्थन मिला है। तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण भूपेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने से धरना स्थल पर चिंता का माहौल बन गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों का कोई मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. हरीश पंत, कैंची एसडीएम दिव्यांश मीणा समेत रामनगर और नैनीताल लोनिवि खंड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनकारियों को मनाने और धरना समाप्त कराने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.