नैनीताल, मई 7 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट क्षेत्र के डाबर जोशीखोला में बुधवार देर रात एक पिकअप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह हादसे की सूचना पर पहुंच पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर घायल चालक को खाई से बाहर निकालकर सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। जहां उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।जानकारी के अनुसार ढोलगांव निवासी 42 वर्षीय नंदकिशोर पुत्र गुजराम पिकअप लेकर बेतालघाट जा रहा था। रात करीब 2 बजे वाहन अनियंत्रित होकर डाबर जोशीखोला बेतालघाट के पास गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। वह रातभर वाहन में ही रहा। गुरुवार सुबह सूचना पर बेतालघाट थानाध्यक्ष विजय नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी बेतालघाट पहुंचाया। ...