बेतालघाट में गुलदार का आतंक, ग्रामीणों में दहशत
नैनीताल, मई 25 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक के ढौन गांव में इन दिनों गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार गांव और आसपास के क्षेत्रों में कई बार दिखाई दे चुका है तथा कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। ग्राम प्रधान खीम सिंह बिष्ट ने बताया कि पिछले कई दिनों से कई बार दिन के समय गुलदार घरों के आसपास घूमता नजर आया। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है। यह भी पढ़ें- बिलेख गांव में गुलदार का आतंक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.