नैनीताल, फरवरी 17 -- गरमपानी। विकासखंड बेतालघाट की क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक 24 फरवरी को गरमपानी स्थित महिला सभागार में होगी। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अंकित साह करेंगे। बीडीओ पंकज जोशी ने बताया, कि सभी विभागों को पूर्व में सूचित कर दिया गया है। अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मनरेगा, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं अन्य जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं और प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.