नैनीताल, अप्रैल 23 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट स्थित महिला सभागार में गुरुवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अरविंद कुमार पांडे और ब्लॉक प्रमुख अंकित साह रहे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम, बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति, उरेडा तथा ऊर्जा निगम समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं भी प्रमुखता से रखीं। सिमलखा गांव के एक परिवार के बिजली कनेक्शन के एक माह से बाधित होने की शिकायत पर सीडीओ ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र समाधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.