नैनीताल, जनवरी 24 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के बमाडाना गांव के पास शनिवार सुबह एक गुलदार का शव मिला। वन विभाग की टीम ने शव पोस्टमार्टम को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शनिवार सुबह मुख्य सड़क की ओर जा रही महिलाओं को रास्ते में गुलदार का शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी कपिल चंद्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में किसी स्पष्ट कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.