नैनीताल, फरवरी 18 -- बेतालघाट, संवाददाता। बेतालघाट पुलिस की ओर से बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बेतालघाट में पुलिस पाठशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को कानून संबंधी जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला अपराधों, छेड़छाड़ और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। डायल 112 हेल्पलाइन की उपयोगिता बताते हुए आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई। साइबर अपराधों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए छात्राओं को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, आधार नंबर, बैंक विवरण व निजी फोटो जैसी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करने के लिए जागरूक किया गया। बताया कि यदि किसी प्रकार की साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड हो जाए, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराकर समय रहते कार्रवाई कराई जा सकती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.