नैनीताल, फरवरी 26 -- बेतालघाट। शहीद खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. विनय कुमार ने सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। स्वयंसेवियों ने स्टेडियम परिसर में स्वच्छता अभियान और श्रमदान किया। इस दौरान सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम अधिकारी ममता पांडेय ने आगामी सात दिवसीय शिविर हेतु प्रेरित किया। शिविर में डॉ. जयति दीक्षित, डॉ. ईप्सिता, डॉ. दीपक, डॉ. तरुण कुमार आर्या, डॉ. निर्मला, संतोष भारती, रजनी, बबीता करगेती, पूजा जोशी, छाया, पूजा, मेघा, सरोजनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.