नैनीताल, फरवरी 20 -- फोटो बेतालघाट। ब्लॉक के ग्राम अमेल निवासी डॉ. हरेंद्र सिंह रावत का राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून में एमएस ऑर्थोपेडिक्स (हड्डी एवं जोड़ रोग) के लिए चयन हुआ है। डॉ. रावत की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उनको बधाई दी। डॉ. रावत ने सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुओं एवं निरंतर परिश्रम को दिया। कहा कि उनका लक्ष्य बेहतर चिकित्सा सेवा देकर समाज की सेवा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...