बेतालघाट की रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग का मंचन
नैनीताल, जून 17 -- बेतालघाट। ग्राम पंचायत जोशीखोला में आयोजित रामलीला में शूर्पणखा प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। मंचन में भगवान राम की भूमिका तनीषा जोशी, लक्ष्मण की भूमिका दीक्षा पांडे, सीता की प्रभा और शूर्पणखा की भूमिका बैरसाली ने निभाई। शूर्पणखा के भगवान राम को विवाह का प्रस्ताव देने और बाद में लक्ष्मण के उसकी नाक काटे जाने के प्रसंग को कलाकारों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.