बेतहा उर्दू स्कूल में बच्चों की थाली से अंडे गायब
सीतामढ़ी, मई 3 -- सीतामढ़ी । परिहार प्रखंड स्थित प्राइमरी स्कूल बेतहा उर्दू में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।मामला तब सामने आया, जब वार्ड सदस्य मो. परवेज आलम अंसारी ने विद्यालय की शिकायत की। इसके बाद 16 अप्रैल को जिला स्तर से जांच कराई गई, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एमडीएम डीपीओ आयुष कुमार ने कहा है कि विद्यालय में 162 नामांकित बच्चों के मुकाबले पंजी में 79 की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर केवल 74 बच्चे ही मिले। जांच में खाद्यान्न प्रबंधन में भी गड़बड़ी पाई गई। पोषाहार पंजी में 290.5 किलोग्राम खाद्यान्न दर्ज था, जबकि भौतिक रूप से मात्र 250 किलोग्राम ही उपलब्ध पाया गया। करीब 25 किलोग्राम का अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.