गिरडीह, जनवरी 11 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड क्षेत्र में इनदिनों भीषण शीतलहर का प्रकोप है। ठंड प्रभावित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कड़ाके की ठंड और पछुआ हवाओं के कारण सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। शनिवार को अकेले दुबे नर्सिंग होम में लगभग 450 लोग इलाज के लिए पहुंचे थे। जिसमें से अधिकांश मरीज कोल्ड डायरिया, सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के कारण आए थे। दुबे नर्सिंग होम के वरिष्ठ चिकित्सक राजेश कुमार दुबे ने कहा कि गिरते तापमान के कारण सांस संबंधी बीमारियां, जोड़ों का दर्द, और हाईपरटेंशन के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर इसका असर ज्यादा देखा जा रहा है। ठंड से बचने के लिए कपड़ों की कई परतें पहनें, विशेष रूप से सिर को ढकने के लिए टोपी, हाथों में दस्ताने और पैरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.