मधुबनी, मार्च 21 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर न्यू बस स्टैंड स्थित पार्टी कार्यालय पर सीपीएम अंचल कमेटी मधेपुर की बैठक हुई। अध्यक्षता कॉमरेड अजय कुमार अमर ने की। शुक्रवार देर शाम तक चली बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 मार्च को होने वाली जन-आक्रोश रैली में मधेपुर प्रखंड सहित मधुबनी जिला से आधिकारिक भागीदारी पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि 22 मार्च को सीपीएम कार्यकर्ता दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए सीपीएम के वरीय नेता सह बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष कॉमरेड राम नारायण यादव ने कहा कि एनडीए की सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गया है। किसान-मजदूर की स्थिति बदहाल है। बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से किसान-मजदूर परेशान हैं। कॉमरेड राम नारायण यादव ने कहा कि चार लेवर कोड कानून को निरस्त कर...