लातेहार, अप्रैल 28 -- छिपादोहर, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से छिपादोहर के लोग त्रस्त हैं। क्षेत्र में किसी न किसी बहाने घंटों नहीं, बल्कि कई बार पूरा दिन बिजली गुल रखी जा रही है, जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है। जब भी बिजलीकर्मियों से कटौती के कारण पूछा जाता है तो दूसरे इलाके में फॉल्ट बनाने या मरम्मत कार्य का बहाना बताया जाता है। लोगों का कहना है कि दूसरे इलाके में फॉल्ट सुधारने के नाम पर छिपादोहर की बिजली काटकर रखना समझ से परे है। यह भी पढ़ें- दावा 18 घंटे का मिल रही 12 घंटे बिजली इसे विभाग की मनमानी और लापरवाही बताया जा रहा है। भीषण गर्मी में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.