सोनभद्र, मई 16 -- सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। बेतहाशा बिजली कटौती से क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात सलखन फीडर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र में की जा रही बेतहाशा बिजली कटौती पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कुरहुल, पटवध, अदलगंज आदि क्षेत्रों में बेतहाशा बिजली कटौती की जा रही है। इससे इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली कटौती के कारण अक्सर लोगों को रात जागकर बितानी पड़ रही है। इससे लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बेतहाशा बिजली कटौती से क्षुब्ध ग्रामीणों का प्रदर्शन सबसे अधिक परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। पूरी-पूरी रात आपूर्ति बाधित हो जाने पर लोगों का ज...