बलरामपुर, मई 9 -- गैसड़ी, संवाददाता। थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र बेतहनिया में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान के तत्वावधान में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थारू समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की महिला इकाई की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने की।महिला इकाई की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी थारू ने कहा कि महाराणा प्रताप शौर्य, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि नौ मई 1540 को कुंभलगढ़ किले में जन्मे महाराणा प्रताप ने जीवनभर मातृभूमि और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। यह भी पढ़ें- बेतहनिया में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयं...