हमीरपुर, जून 4 -- हमीरपुर। गर्मी से राहत पाने के लिए बेतवा नदी में नहाने गए तीन दोस्त गहराई में डूब गए। दो को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन तीसरे की मौत हो गई। काफी देर की मशक्कत के बाद शव को नदी से निकाला गया है। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा स्थित विमल नर्सिंग होम के पीछे के रहने वाले 15 वर्षीय नमन निषाद पुत्र धर्मेंद्र, 14 वर्षीय रिशु वर्मा पुत्र रमेश वर्मा व 14 वर्षीय गोलू निषाद गुरुवार की सुबह करीब 9:30 बजे पास ही बहने वाली बेतवा नदी में नहाने के लिए रमेड़ी पंप कैनाल गए थे। यह भी पढ़ें- कमला नदी में डूबने से नौवीं के छात्र की मौत भीषण गर्मी के बीच तीनों दोस्त नदी में उतर गए। नदी में मौजमस्ती करते हुए तीनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव व गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर घ...