बेतवा पुल पर चलती बस के निकले पिछले टायर, मचा हड़कंप
हमीरपुर, अगस्त 16 -- हमीरपुर। राठ डिपो की वर्कशॉप से चेकिंग के बाद दिल्ली रूट के लिए निकली रोडवेज बस के पिछले हिस्से के दोनों टायर चिकासी क्षेत्र में बेतवा नदी के मुहाना पुल पर अचानक खुलकर बाहर हो गए। नट बोल्ट टूटने से निकले टायरों की वजह से बस असंतुलित हुई, जिसे चालक ने किसी तरह संभाल लिया। ऐसे में एक बड़ा हादसा बच गया। बस नदी में भी गिर सकती थी। बारिश और बांध के पानी की वजह से नदी बढ़ी हुई है। इस हादसे से सवारियों में हड़कंप मच गया। दूसरी बस में सवारियों को ट्रांसफर कर उन्हें रवाना कर दिया गया है। राठ डिपो की बस संख्या यूपी 78 केटी-2844 रविवार की सुबह राठ से दिल्ली रूट को निकली थी। बस में करीब 30 के आसपास सवारियां थीं। बस जैसे ही चिकासी थानाक्षेत्र से निकली बेतवा नदी के मोहाना घाट वाले पुल के ऊपर चढ़ी वैसे ही उसके पिछले हिस्से के दोनों टाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.