हमीरपुर, जून 4 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर तेज रफ्तार डंपर नदी में जा गिरा। देर रात हुए इस हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद डंपर के केबिन में फंसे चालक को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक हादसा बुधवार की देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ। महोबा की ओर जा रहा खाली डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। केबिन में फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- हादसे के लिए पुल की ऊंची हाईट को भी माना जा रहा जिम्मेदार कोतवाल रामआसरे सरोज ने बताया कि मृतक के पर्स में आधार कार्...