हमीरपुर, फरवरी 6 -- हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर गांव में शुक्रवार को दिन में बेतवा नदी में नहाते समय युवक गहराई में डूब गया। इस सूचना के बाद मौके पर जमा हुए ग्रामीणों ने स्थानीय मछुवारों की मदद से युवक की नदी में खोजबीन की। मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से निकाला गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। कीरतपुर गांव निवासी 40 वर्षीय भीखम शुक्रवार को बेतवा नदी नहाने गया था। नहाते समय नदी में खनन की वजह से हुए गड्ढे में डूब गया। जब तक सूचना ग्रामीणों और परिजनों को हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। स्थानीय मछुवारों ने भीखम की गोता लगाकर नदी में खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद भीखम के शव को नदी से निकाला गया। इससे म...