हमीरपुर, अप्रैल 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। थाना जरिया के चंडौत गांव के पास बेतवा नदी में नहाते समय डूबकर झांसी जनपद के किशोर की मौत हो गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नदी से शव को बरामद कर लिया गया। किशोर जनपद जालौन के इटौरा गांव शादी समारोह में आया था। सवेरे चार साथियों के साथ बेतवा नदी नहाने चंडौत गांव की ओर आ गया।जनपद झांसी के थाना मोठ के गांव बमरौली निवासी शिवकुमार का 17 वर्षीय पुत्र हनी मंगलवार की शाम को जनपद जालौन के ग्राम इटौरा शादी समारोह में आया था। बुधवार की सुबह सात बजे के आसपास हनी अपने हमउम्र चार साथियों के साथ थाना जरिया के चंडौत गांव बेतवा नदी में नहाने के इरादे से निकला था। पुलिस के मुताबिक नहाते समय हनी पैर फिसलने से नदी की गहराई में समा गया। हनी को तैरना भी नहीं आता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.