बेतवा नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
उरई, मई 23 -- आटा। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में शनिवार दोपहर को उस समय मातम पसर गया कि जब बेतवा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई।परासन गांव निवासी भगत का 14 वर्षीय पुत्र विवेक शनिवार दोपहर को अपने दोस्तों के साथ गांव के बाहर से निकली बेतवा नदी में नहाने गया था। बताया गया कि नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते वह सफल नहीं हो सके। घबराए दोस्तों ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में नदी तट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रवि को नदी से बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही उसे सीपीआर देकर बचाने का प्रय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.