उरई, जुलाई 31 -- कोटरा। संवाददाता कोटरा अंतर्गत कस्बा कोटरा की सीमा पर स्थित बेतवा नदी पुल के नीचे झांसी की तरफ गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी की धारा में उतरता मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराना लग रहा है। शरीर और चेहरे पर सड़न के कारण जगह-जगह चमड़ी उखड़ी हुई है। मृतक ने डार्क ग्रे रंग का कुर्ता, क्रीम रंग का पाजामा और ग्रे रंग की हाथ से सिली हुई जांघिया पहन रखी है। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। साथ ही पड़ोसी थाना ऐरच और ककरबई, जनपद झांसी को सूचना साझा कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...