बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल की कोठी ढही, 6 की मौत
हमीरपुर, मई 29 -- हमीरपुर। ललपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोराकांदर परसरी गांव में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन 700.90 मीटर लंबे पुल की कोठी नंबर पांच गुरुवार की देर रात तेज तूफान में ढह गई। मय शटरिंग के कोठी के नीचे गिरने से कोठी नंबर चार, पांच और छह की करीब 110 मीटर लंबी स्लैब भी ढह गई। कोठी नंबर पांच में सात मजदूरों की टीम देर रात वायरिंग का काम कर रही थी। जिसमें चार मजदूर मलबे के साथ नीचे आ गए। मलबा नीचे मौजूद दो गार्डों के ऊपर गिरा, जिससे छह लोगों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। तड़के एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पुल में फंसे तीन मजदूरों को सुरक्षित नीचे उतारा। सभी शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में चार मजदूर बांदा जनपद के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.