हमीरपुर, मार्च 22 -- हमीरपुर। शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में कई दिनों से गंदे पानी की जलापूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदा पानी रुक-रुककर आता है। एक-दो दिन साफ पानी आता है और फिर बीच में अचानक से गंदे पानी की आपूर्ति शुरू हो जाती है। इसकी वजह से लोगों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। मोहल्ला निवासी रिजवान खान ने बताया कि रविवार की सुबह कीचड़युक्त पानी की सप्लाई हुई। जिसमें गंदगी के टुकड़े भी थे। पानी में सड़ांध आ रही थी। उधर, जल संस्थान के एक्सईएन राहुल का कहना है कि टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। लीकेज की वजह से हो सकता है कि गंदे पानी की सप्लाई हुई होगी। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...