लातेहार, दिसम्बर 17 -- बेतला, प्रतिनिधि। बेतला लैम्पस में उद्घाटन के तीसरे दिन बुधवार को धान की खरीदारी नहीं हुई। गेट में दिनभर ताला लटका रहा। वहीं धान की खरीदारी नहीं होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई रही।इस संबंध में लैम्पस अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने ई-पॉश मशीन की खराबी को ठीक कराने के लिए जिला मुख्यालय लातेहार जाने की वजह से धान- अधिप्राप्ति केंद्र के बंद होने की बात बताई। वहीं अध्यक्ष ने ई-पॉश मशीन में तकनीकी खराबी के कारण किसानों का बायोमेट्रिक निशान नहीं लगने की बात बताते कहा कि बिना बायोमेट्रिक निशान के किसानों से धान की खरीदारी करना विभागीय आदेश के खिलाफ है। क्योंकि धान अधिप्राप्ति का मेसेज किए बिना किसानों का भुगतान नहीं हो पाएगा।ऐसे में धान- अधिप्राप्ति के लिए ई-पॉश मशीन को दुरुस्त कराना निहायत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.