लातेहार, अप्रैल 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए सड़कों के किनारे लाखों रु खर्च कर भले ही जरूरत के जगहों यात्री शेड का निर्माण करा दी है,पर सच्चाई यह है कि समाज के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोगों के कुत्सित मंशा से भीषण गर्मी के इस मौसम में मार्ग से गुजरने वाले राहगीर- यात्री शेड का लाभ पाने से वंचित हैं। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब बैंक के कार्यों से बेतला आए कुछ लोग बैंक मोड़ के पास बने यात्री शेड के बाहर चिलचिलाती धूप में बैठे नजर आए। इसबारे में पूछने पर लोगों ने बताया कि उक्त शेड में किसी दबंग ने पिछले कई माह से अपने निजी उपयोग के सामानों (आलमारी,कैरेट, एस्बेस्टस आदि) को रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। यह भी पढ़ें- सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की व्यवस्था नहीं जिससे जगह के अभाव में यात्रियों को शेड में बैठ प...