लातेहार, अप्रैल 25 -- बेतला, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला में सामुदायिक शौचालय और प्याऊ जैसी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। यह कुछ अलग बात है कि पर्यटकों की सुविधा की दृष्टि से पीटीआर प्रबंधन ने पार्क परिसर में आरओ मशीन लगवाया है। साथ ही महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण कराया है। जिसका पार्क की समय-सारिणी के अनुसार पर्यटक उपयोग भी करते हैं। पर पार्क बंद हो जाने की स्थिति में बाहर से आए पर्यटकों को प्याऊ और शौचालय के लिए काफी परेशानी होती है। उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बच्चों के साथ बेतला आए पर्यटकों को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल में सार्वजनिक शौचालय और प्याऊ का अभाव काफी सालता है। यह भी पढ़ें- प्रखंड कार्यालय का आरओ प्लांट बंद, गर्मी में पेयजल संकट इस बारे में पीटीआर सांसद प्रतिनिधि मोहिबुद्दी...