लातेहार, दिसम्बर 23 -- बेतला, प्रतिनिधि । विभागीय निर्देश से बेतला पंचायत सचिवालय में मंगलवार को प्रशासन आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुखिया मंजू देबी ने की। उक्त शिविर में जॉब कार्ड,मइयां सम्मान योजना,आधार - सुधार, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि संबंधी कुल 53 आवेदन पड़े। मौके पर मुखिया ने सभी आवेदनों का यथाशीघ्र निष्पादन करने का आश्वासन दिया। शिविर में पंसस प्रतिनिधि बिनोद यादव,रोजगार सेवक जीतेंद्र रजक,एमपीडब्ल्यू युवराज विक्रम सिंह,बीएफटी संजय राम,वार्ड सदस्य राजेन्द्र परहिया, आवास मित्र उमेश बैठा, अख्तर हुसैन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.