लातेहार, अप्रैल 26 -- बेतला, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बेतला में 5 जी नेटवर्क ठीक से काम नहीं करता है । इससे न सिर्फ पर्यटकों को,बल्कि अन्य कई जरुरतमंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसबारे में रविवार को सपरिवार बेतला पार्क घूमने आए गढ़वा के पर्यटक सुहैल अंसारी,इम्तियाज मियां,कामेश्वर मिस्त्री आदि ने कहा कि बेतला जैसे पर्यटन स्थल में 5 जी नेटवर्क का काम नहीं करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। वहीं मामले में पीटीआर के पर्यटन अधिकारी विवेक तिवारी ने पर्यटकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभाग के संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर बेतला में 5 जी नेटवर्क सेवा को बहुत जल्द दुरुस्त कराने की बात कही। यह भी पढ़ें- बांका: नेटवर्क समस्या से सरकारी कामकाज प्रभावित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.