लातेहार, दिसम्बर 18 -- बेतला, प्रतिनिधि । ऑल इंडिया टाईगर एस्टीमेशन 2026 फर्स्ट फेज के तहत पीटीआर में क्षेत्र सर्वेक्षण कार्य चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। सर्वेक्षण के दौरान जंगलों में बाघ,तेंदुआ,भेड़िया सरीखे वन्य-जीवों के लगातार मिलने से सर्वे कार्य में लगे वनकर्मी काफी उत्साहित हैं। वनकर्मियों की माने तो उन्हें बहुत जल्द जंगलों में टाईगर दिखने की पूरी उम्मीद है। यहां बता दें कि अखिल भारतीय बाघ गणना 2025-26 के प्रथम चरण में वनकर्मियों द्वारा डिप्टी डायरेक्टर सह नोडल पदा पीके जेना की निगरानी में क्षेत्र सर्वेक्षण कार्य जोरों पर जारी है। इधर सर्वेक्षण का नेतृत्व कर रहे रेंजर उमेश कुमार दूबे,अजय टोप्पो और नंदकुमार महतो ने गुरुवार को भी जंगलों में वन्यजीवों के पगमार्क और स्केट्स मिलने तथा एकत्रित किए जाने की बात बताई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.